इस लेख में, हम एक प्रसिद्ध साथी के नेतृत्व के गुणों और आज्ञाकारिता पर चर्चा करेंगे – वह जिनके नाम मात्र से ही अत्याचारी भय से कांपते थे; जिन्हें ख़ुद पैग़म्बर (ﷺ) ने सैफ़ुल्लाह की उपाधि दी थी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं हज़रत ख़ालिद बिन अल-वलीद (रज़ि.) की।
हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) इस्लाम के वीर थे, दुनिया के अत्याचारियों के ख़िलाफ अल्लाह की तलवार, और बहुत-सी जीत के सरदार थे जो इस्लामी इतिहास में कई निर्णायक लड़ाइयों में मौजूद थे। वह बहादुरी, शक्ति और साहस के प्रतीक थे, और कई उत्कृष्ट नेतृत्व गुणों वाले जन्मजात नेता थे।
हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) – इस्लाम की स्वीकृति
आइए हम सबसे पहले उस शानदार क्षण से शुरू करें जब उनका दिल अल्लाह (ﷻ) से प्रभावित हुआ था और उनकी आत्मा को परम दयालु (ﷻ) ने आशीर्वाद दिया था। इस प्रकार, वह अपने धर्म, अपने पैग़म्बर (ﷺ) और सच्चाई के रास्ते में एक यादगार शहादत के प्रति समर्पण से भर गए।
एक दिन, हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) अकेले बैठे उस विशेष नए धर्म के बारे में गहन विचार कर रहे थे जो दिन-ब-दिन गति प्राप्त कर रहा था। वह चाहता थें कि अल्लाह (ﷻ), जो ग़ायब और हाज़िर, सब जानने वाला है, उन्हें सही रास्ते पर ले जाए। निश्चितता के शुभ समाचार से उनका धन्य हृदय पुनर्जीवित हो गया। उस पल, उन्होंने ख़ुद से कहा, “अल्लाह के द्वारा, अब यह बिल्कुल स्पष्ट है। यह आदमी वास्तव में एक नबी है, तो मैं कब तक टालमटोल करता रहूँगा! अल्लाह की क़सम, मैं जाकर अपने आप को इस्लाम के हवाले कर दूँगा।”
लेकिन हज़रत ख़ालिद (रज़ि.) की पैग़म्बर मुहम्मद (ﷺ) से मुलाक़ात और मक्का से मदीना तक की उनकी यात्रा सभी यात्राओं से भिन्न थी।
वह एक साथी खोजने की आशा कर रहे थे और वह हज़रत उस्मान इब्न तलहा (रज़ि.) से मिलें। जब हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) ने उन्हें अपने इरादों के बारे में बताया, तो हज़रत उस्मान (रज़ि.) उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गए। उन दोनों ने भोर से कुछ समय पहले यात्रा की और जैसे ही वे मैदानों में पहुँचे, वे हज़रत अम्र इब्न अल-आस (रज़ि.) से मिलें। जब उन्होंने अभिवादन का आदान-प्रदान कर लिया, तो उन्होंने उनसे उनके गंतव्य के बारे में पूछा, और जब उन्होंने उन्हें बताया, तो पता चला कि वह भी उसी स्थान पर इस्लाम क़बूल करने जा रहे हैं।
वे तीनों हिजरी के आठवें वर्ष में सफ़र के पहले दिन मदीना पहुंचे। जैसे ही उनकी नज़र पैग़म्बर (ﷺ) पर पड़ी, उन्होंने कहा, ‘पैग़म्बर पर शांति हो,’ और एक उज्ज्वल चेहरे के साथ उनका अभिवादन किया। उन्होंने तुरंत इस्लाम स्वीकार करने की घोषणा की और सच्चाई की गवाही दी।
अंत में, पैग़म्बर (ﷺ) ने कहा, “मुझे पता था कि आपके पास एक खुला दिमाग़ है और मैंने प्रार्थना की कि यह आपको सुरक्षा की ओर ले जाए।” हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) ने निष्ठा की शपथ ली और फिर पूछा, “कृपया अल्लाह से मेरे लिए उन सभी ग़लत कामों के लिए क्षमा माँगें जो मैंने लोगों को अल्लाह के मार्ग से रोकने के लिए किए हैं।” पैग़म्बर मुहम्मद (ﷺ) ने उन्हें सूचित किया कि अल्लाह (ﷻ) सबसे दयालु है, और उसकी दया के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद, हज़रत अम्र इब्न अल-अस (रज़ि.) और हज़रत उस्मान इब्न तलहा (रज़ि.) ने आगे बढ़कर इस्लाम को स्वीकार करने की घोषणा की।
जैसा कि हम देखते हैं, हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) का सत्य के प्रति अटूट भक्ति और अल्लाह (ﷻ) पर दृढ़ विश्वास था। यह स्पष्ट हो जाता है कि यदि हमें अल्लाह पर दृढ़ विश्वास है, तो हम अंततः अच्छे कर्मों और धार्मिकता की ओर निर्देशित होंगे।
नेतृत्व और सैन्य कौशल
हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) को कई लड़ाइयों में नेता चुना गया था। उनके पास उत्कृष्ट नेतृत्व गुण थे और उन्हें अक्सर पैग़म्बर मुहम्मद (ﷺ) द्वारा नियुक्त किया जाता था, और बाद में राशिदून ख़लीफ़ाओं द्वारा कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया था।
वह मुस्लिम सेना का कमांडर थें जिसने फ़ारसीयों और रोमनों दोनों को हराया था। इस प्रकार अज़-ज़हाबी अपनी पुस्तक “सियार आलम अन-नुबाला” में लिखते हैं:
ख़ालिद बिन वलीद के बदन पर ऐसी कोई जगह नहीं है जिस पर जंग के निशान न हों।
यह ध्यान देने योग्य है कि हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) कभी भी पद, महिमा, प्रसिद्धि और शक्ति के भ्रम से प्रेरित नहीं थे। इसके बजाय, उन्होंने अपनी सैन्य क्षमताओं और सफ़लता को अल्लाह (ﷻ) से एक वाचा और उपहार के रूप में देखा। उनके शानदार करियर से हम जो सबसे अच्छा सबक़ सीख सकते हैं, वह यह है कि जिन लोगों को सम्मान का पद दिया जाता है, उन्हें अपनी क्षमताओं के अनुसार इसे पूरा करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि फ़ैसले के दिन उनसे उनकी क्षमताओं और शक्ति के बारे में पूछताछ की जाएगी, चाहे उन्हें किसी भी प्रकार का पदनाम प्रदान किया गया हो – चाहे वह एक कॉर्पोरेट नेता हो, एक संगठन के भीतर का नेता हो, और यहां तक कि अपने परिवार का नेता ही क्यों ना हो आदि।
निष्कर्ष
एक कमांडर के रूप में अपने पद के बावजूद, हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) इतने विनम्र थे कि यदि आपने उन्हें देखा होता तो आप उन्हें और उनके सैनिकों के बीच अन्तर नहीं कर पाते। फिर भी उसी समय, आप यह तुरंत समझ गए होते कि वह सेनापति होने चाहिए, बस इसी वजह से जिस तरह से वह अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते और ख़ुद को एक अच्छे उदाहरण के रूप में स्थापित करते थें।
ऐसा कहा जाता है कि अपनी मृत्युशय्या पर उन्होंने कहा था:
मैंने जितनी भी लड़ाइयाँ लड़ीं, मेरे शरीर पर जगह-जगह ज़ख़्मों और छुरा भोंक दिए गए हैं, फिर भी मैं यहाँ बिस्तर पर ऐसे मर रहा हूँ जैसे मैंने पहले कभी युद्ध नहीं देखा हो। मुझे उम्मीद है कि मेरे मरने के बाद भी अत्याचारियों को एक दिन भी आराम नहीं मिलेगा।
सरलता, साहस और बेहतर करने की कभी न ख़त्म होने वाली इच्छा कुछ ऐसे सबक़ हैं जो हम हज़रत ख़ालिद बिन वलीद (रज़ि.) के महान जीवन से सीख सकते हैं।