क्या “अच्छी मुस्लिमाह” “गृहिणी” के पर्याय है?

क्या एक “अच्छी मुस्लिमाह” होने का मतलब सिर्फ़ घर में रहने वाली एक अच्छी पत्नी होना है? या इस वाक्यांश के गहरे अर्थ हैं?

नियमित जीवन की एकरसता को तोड़ते हुए, ख़दीजा (रज़ि.) ने काम करने के लिए अपने घर से बाहर क़दम रखने का फ़ैसला किया, महत्वाकांक्षी रूप से दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की एकमात्र इच्छा के साथ वह अपने जीवन में कुछ करना चाहती थीं। उन्होंने काफी लंबे समय से इस अवसर की प्रतीक्षा की थी और आशा की थी कि आख़िरकार अपनी शिक्षा का उपयोग करना उतना ही सुखद होगा जितना कि उन्होंने एक छात्रा के रूप में कल्पना की थी।

या हो सकता है, उनके कार्यों के पीछे एकमात्र कारण अपने पति को वित्तीय ऋण के चंगुल से बचाने के लिए आर्थिक सहायता देना था।

ख़दीजा की पसंद के बारे में जानकर, उनके शुभचिंतक चकित थे, क्योंकि उनकी नज़र में घर पर रहने वाली माँ होने से ज़्यादा अच्छा पेशा कोई नही था।

उन पर बिन मांगी सलाह और ऐसे हानिकारक विचार दागे जाते थे जो उन्हें गोलियों से भी ज़्यादा चोट पहुंचाते थे। सहज रूप से अपने बच्चों के साथ घर में रहने का विकल्प नहीं चुनने के लिए उनके मातृत्व को सवालों के घेरे में लाया जाता था। उनके बारे में यह धारणा है कि उन्होंने नारीवाद की पश्चिमी विचारधारा का अनुसरण किया और इसलिए उनका घर के सबसे गहरे हिस्से में सीमित रहने की “आदर्श मुस्लिमाह” की छवि के अनुरूप ना होना, और ख़ुद को गृहस्थी की गुमनाम कला में सम़र्पित नहीं करने के लिये धार्मिक समुदाय में बहिष्कृत किया जाता है!

एक वैकल्पिक दृष्टिकोण

विस्तार के दूसरी तरफ़ आयशा (रज़ि.) हैं, जिन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताने में ख़ुशी मिलती थी। उन्होंने अपने बच्चों का हर समय मार्गदर्शन करने के लिए तेज़-गति जीवन से इस्तीफ़ा दे दिया, इस तथ्य से प्रसन्न होकर कि जितनी तेज़ी से जीवन का चक्र घूम रहा है वह अभी भी अपने बच्चों की उपलब्धियों की गवाह बनने से चूकीं नहीं हैं।

निर्दयी प्रतियोगिता और भौतिकवाद के इस युग में महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वह जीविका में समान रूप से योगदान दें। हाल में आम लोगों की सोच ऐसी कर दी गई है, जो प्रगति और उत्पादकता को 9 से 5 की नौकरी करने वाली महिला की पर्याय बना दी गई है, एक माँ जो घर पर रहकर अपने बच्चों के पालन-पोषण पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करके #परंपरागत होने की अपनी पसंद से संतुष्ट है, उन्हें उत्पादकता ध्रुव पर सबसे कम प्रतिष्ठा दी जाती है। उनके संकल्प को नीची नज़र से देखा जाता है क्योंकि उन्हें एक चिड़िया के अलावा कुछ भी महसूस नहीं कराया जाता है, जो सचेत रूप से अपनी क्षमता को बर्बाद करना पसंद करती है।

उन्हें आत्म-संदेह में डूबा दिया जाता है क्योंकि उन्हें अपने जीवन में कुछ करने के लिए बार-बार संरक्षण देने वाले परामर्शों के अधीन किया जाता है, जहां उन्हें सक्रिय रूप से विश्वासियों की हमारी प्यारी मां ख़दीजा (रज़ि.) का उदाहरण दिया जाता है।

अच्छी मुस्लिमाह = मात्र गृहिणी?

आलंकारिक ख़दीजा (रज़ि.) और आयशा (रज़ि.), जो श्रमिक वर्ग के स्पेक्ट्रम के विपरीत छोर पर हैं, विश्वासियों के लिये हमारी सबसे प्यारी माओं के नाम हैं, जो हमारे लिए अद्वितीय और त्रुटिहीन कालातीत रोल-मॉडल हैं, और वह अपनी विशिष्टता या पसंद के कारण एक दूसरे पर कोई बढ़त नहीं रखतीं।

जिस तरह, अल्लाह ने हमारे चेहरों को मौलिक रूप से विशिष्ट तरीक़े से बनाया है और हम में से प्रत्येक को हमारी उंगलियों के छोर तक सुंदर और अद्वितीय बनाया है। इससे एक तार्किक निष्कर्ष यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता की विशिष्टता में और दुनिया में जो योगदान दे सकता है, उसमें अद्वितीय है।

रिसालाह के समय, ख़दीजा (रज़ि.) वह थीं जो आज़ एक आधुनिक उद्यमी होंगी जो अपने पति, हमारे पैग़म्बर मुहम्मद (ﷺ) द्वारा कभी भी प्रतिबंधित या सीमित नहीं थीं। वास्तव में उनके (ﷺ) मिशन के लिए ख़दीजा (रज़ि.) की अटूट समर्थन और वित्तीय सहायता बेजोड़ थी और उनकी मृत्यु के काफ़ी बाद तक इसकी याद ने उन्हें (ﷺ) बहुत प्रभावित किया। दूसरी ओर, जब विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, तो पैग़म्बर (ﷺ) ने अपनी पत्नियों से आर्थिक रूप से समर्थन की उम्मीद नहीं की।

यह स्थापित करता है कि शादी के बाद काम करने के लिए एक महिला पर प्रतिबंध, इस्लामी नहीं सांस्कृतिक है। अक्सर, उन पर काम करने की ज़िम्मेदारियाँ केवल सामाजिक दबाव पर आधारित होती हैं। इस्लाम उन्हें इन अपेक्षाओं और बोझों से मुक्त करता है, उन्हें यह अधिकार और स्वतंत्रता देता है कि वह यह तय करे कि उनके हित में सर्वोत्तम क्या है।

मैं एक विकल्प पर दूसरे विकल्प की वकालत करने का इरादा नहीं रखता, न ही “सही” विकल्प बनाने के लिए किसी को भी एक चुटकी में जादुई रूप से समझाने का इरादा रखता हूं। यह लेख केवल दो अलग-अलग स्थितियों के बारे में एक विहंगम दृष्टि प्रदान करने और यह समझानें के लिए है कि ज़रूरी नहीं है कि सही के विपरीत ग़लत ही होना चाहिए, और निर्णय लेने से पहले आत्म-मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

कभी-कभी, हमें अपनी क्षमता का सही मायने में मूल्यांकन करने के लिए विचारों के कोलाहल को रोकना पड़ता है और सही विकल्प का निर्धारण करने के लिए अल्लाह से मार्गदर्शन मांगना पड़ता है जो हमें एक मुस्लिमाह और एक इंसान के रूप में प्रयास करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बना सकती है।

आजकल, हर लड़की को उसके आस-पास के लोगों द्वारा इस मानसिक रस्साकशी में धकेल दिया जाता है कि एक महिला को काम करना चाहिए या नहीं, क्योंकि वे अपने व्यक्तिगत दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए अपने तर्क में धार्मिक संदर्भों का उपयोग करके उसकी पसंद को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। वे सुविचारित हो सकते हैं, लेकिन यह अनुचित हैं क्योंकि वे किसी के व्यक्तिवाद और अल्लाह की पवित्रता और निकटता प्राप्त करने के उनके विशिष्ट साधनों को छूट देते हैं।

यदि केवल इसे काले और सफ़ेद फ़िक़्ह मुद्दे या तर्क के लिए एक विषय के रूप में नहीं लिया जाता …

यदि केवल प्रत्येक लड़की को आगे बढ़ने के लिए मज़बूत रोल मॉडल दिए जाते, और उसकी महत्वाकांक्षाओं के अनुसार सलाह दी जाती, ताकि हम उसे संकीर्ण धारणाओं के संकुचित साँचे में जकड़ने की कोशिश किए बिना उसकी वयस्कता के चरम पर चढ़ने में मदद करते, तो हम अधिक ख़ुशहाल दुनिया में रह रहे होतें।